सोने ने तोड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! चांदी 1500 रुपये घटी, जांए आज क्या है 10g गोल्ड के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए बदलाव के बाद सोने-चांदी की कीमत में लगातार बदलाव हो रहा है। भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत में गुरुवार को एक बार फिर तेजी आई। इसके बाद राजस्थान के सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर 93,800 रुपए पर पहुंच गई है। जबकि प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में 1500 रुपए की गिरावट आई है। सर्राफा व्यापारी पंकज सोनी ने बताया कि शेयर बाजार में लगातार हो रहे बदलाव के कारण भारत में सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, दुनिया भर के कई देशों में मौजूदा राजनीतिक हालात ठीक नहीं हैं। इसके कारण न सिर्फ महंगाई बढ़ रही है। बल्कि, कीमती धातुओं में निवेश भी बढ़ने लगा है।
94 हजार रुपए का आंकड़ा पार कर सकता है
सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत 94 हजार रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। चांदी की कीमत में भी एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद प्रति किलो चांदी के दाम 1 लाख 5000 रुपए तक पहुंच सकते हैं। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी रेट के मुताबिक जयपुर में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के दाम 93 हजार 800 रुपए पर पहुंच गए हैं। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के दाम 87 हजार 500 रुपए पर पहुंच गए हैं। 18 कैरेट सोना 75 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरेट सोना 62 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं रिफाइंड चांदी के दाम एक लाख 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।