Aapka Rajasthan

भारत-पाक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल! सोना ₹3100 महंगा, चांदी ₹2200, जानिए आज के ताजा भाव

 
भारत-पाक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल! सोना ₹3100 महंगा, चांदी ₹2200, जानिए आज के ताजा भाव 

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर कीमती धातुओं के दाम में उछाल आने लगा है। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने के दाम में 3100 रुपए की तेजी आई है। जबकि प्रति किलो चांदी के दाम 2200 रुपए बढ़कर 98 हजार के पार पहुंच गए हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के चलते आने वाले दिनों में सोने के दाम एक बार फिर एक लाख रुपए के पार पहुंच सकते हैं।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी दाम के अनुसार जयपुर में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के दाम घटकर 99 हजार 300 रुपए पर आ गए हैं। 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम के दाम 92 हजार 400 रुपए पर पहुंच गए हैं। 18 कैरेट सोना 80 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरेट सोना 63 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी रिफाइंड के दाम 98 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। सर्राफा व्यापारी सुशील राजावत ने बताया- मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं।

इसके चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। यही वजह है कि 96 हजार तक पहुंच चुका सोना एक बार फिर एक लाख रुपए के करीब जा रहा है। वहीं चांदी के भाव में भी तेजी आने लगी है। जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।