Aapka Rajasthan

RSSB के 11 साल के इतिहास में पहली बार हुआ इंटरव्यू, वीडियो में जाने प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी

RSSB के 11 साल के इतिहास में पहली बार हुआ इंटरव्यू, वीडियो में जाने प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी
 
RSSB के 11 साल के इतिहास में पहली बार हुआ इंटरव्यू, वीडियो में जाने प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपने 11 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू आयोजित कर नया अध्याय जोड़ा है। गृह रक्षा विभाग की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के तहत बोर्ड ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोजित किए। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी। अब चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

8 से 17 जुलाई तक चले इंटरव्यू

RSSB ने प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए। यह बोर्ड के गठन के बाद पहली भर्ती रही, जिसमें चयन प्रक्रिया का हिस्सा इंटरव्यू भी बनाया गया।बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

कुल 84 पदों पर हो रही है भर्ती

प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 जुलाई 2025 को भर्ती विज्ञापन जारी किया था।इस भर्ती के तहत गृह रक्षा विभाग में कुल 84 पदों को भरा जाना है। इनमें 82 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 2 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

दो चरणों में हुई लिखित परीक्षा

भर्ती की लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2025 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के लिए बुलाया गया। इसके बाद दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया।

242 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू

बोर्ड के अनुसार, लिखित और फिजिकल टेस्ट में सफल होने के बाद 242 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया। इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई प्रोविजनल मेरिट सूची अब जारी कर दी गई है।चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और सफल उम्मीदवारों को गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में नया बदलाव

RSSB द्वारा पहली बार इंटरव्यू शामिल किए जाने को भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अब तक बोर्ड की अधिकांश भर्तियां केवल लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर पूरी की जाती थीं।इस नई प्रक्रिया के जरिए अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का भी मूल्यांकन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवार जल्द ही गृह रक्षा विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगे।