Aapka Rajasthan

जयपुर में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, वीडियो में देंखे 35 किलो खट्टा मावा नष्ट; 50 किलो मिल्ककेक सीज

जयपुर में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, वीडियो में देंखे 35 किलो खट्टा मावा नष्ट; 50 किलो मिल्ककेक सीज
 
जयपुर में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, वीडियो में देंखे 35 किलो खट्टा मावा नष्ट; 50 किलो मिल्ककेक सीज

त्योहारी सीजन को देखते हुए जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन सीएमएचओ सेकेंड डॉक्टर मनीष मित्तल के निर्देशन में फूड सेफ्टी टीम ने दुर्गापुरा स्थित मिठाई की दुकान ‘केसर’ पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला 35 किलोग्राम खट्टा मावा मिला। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर पूरे मावे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही 50 किलोग्राम मिल्ककेक का स्टॉक भी सीज कर दिया गया।

फूड सेफ्टी टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकान और उससे जुड़े कारखाने में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य जरूरी मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मिठाइयां तैयार करने वाली जगह पर गंदगी भी मिली। इस पर संबंधित फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से साफ किया गया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम ने मिठाई की दुकान के पास मौजूद कारखाने का निरीक्षण किया था। वहां डीप फ्रीजर में बड़ी मात्रा में मावा रखा हुआ था। टीम ने जब मावे की गुणवत्ता की जांच की तो वह खराब पाया गया। चखने पर मावे का स्वाद खट्टा था। यह मावा मिठाइयां बनाने की तैयारी में इस्तेमाल किया जाना था।

जांच के दौरान दुकान के मैनेजर ने भी मावे के खराब होने की बात स्वीकार की। इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार मावे का सैंपल लिया और 35 किलोग्राम मावे को मौके पर नष्ट करवा दिया। टीम ने यह कार्रवाई इसलिए की, ताकि खराब खाद्य सामग्री का इस्तेमाल मिठाई बनाने में न हो सके और उसे ग्राहकों तक पहुंचने से रोका जा सके।कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां तैयार और रखे गए मिल्ककेक के स्टॉक की भी जांच की। गुणवत्ता से संबंधित जांच पूरी होने तक 50 किलोग्राम मिल्ककेक को सीज कर दिया गया। विभाग की ओर से खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाने और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान तेज किया है। पिछले तीन दिनों से जयपुर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानों और मिठाई बनाने वाले कारखानों में साफ-सफाई के साथ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है।

फूड सेफ्टी टीम ने मिठाई बनाने वाली जगह पर मिली गंदगी को लेकर फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस भी दिया है। नोटिस के जरिए प्रतिष्ठान को स्वच्छता व्यवस्थामें सुधार करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण औ कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में भी मिठाई दुकानों, डेयरी उत्पादों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा सकती है।