Aapka Rajasthan

चूरू में सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत

चूरू में सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत
 
चूरू में सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर परिवार में चल रहा विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया। तारानगर तहसील के चंगोई गांव में एक पिता पर अपने ही बेटे और बहू को बोलेरो से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना मंगलवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, चंगोई निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र जाट गांव में धर्मकांटा चलाता है। वह गांव से सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसका इकलौता बेटा रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था।