जयपुर की 22 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव, शाम तक आएंगे नतीजे
Nov 28, 2026, 10:11 IST
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया का टाइम टेबल प्रधान और प्रमुख पद के चुनाव जैसा ही रखा गया है। सुबह से ही पंचायत समितियों में चुनावी गतिविधियां जारी हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उप प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
उप प्रधान के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। जिले की सभी 22 पंचायत समितियों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि किन पंचायत समितियों में किस दल का उप प्रधान चुना गया है।
