Aapka Rajasthan

जयपुर में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे अफ्रीकी मूल की विदेशी महिला गिरफ्तार, करोड़ों के मादक पदार्थ बरामद

जयपुर में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे अफ्रीकी मूल की विदेशी महिला गिरफ्तार, करोड़ों के मादक पदार्थ बरामद
 
जयपुर में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे अफ्रीकी मूल की विदेशी महिला गिरफ्तार, करोड़ों के मादक पदार्थ बरामद

राजधानी जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी मूल की एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये कीमत के ड्रग्स बरामद किए गए हैं, जिससे अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क की आशंका गहरा गई है।डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 19 मई को की गई, जब मुंबई जाने वाली एक निजी बस में यात्रा कर रही विदेशी महिला पर संदेह हुआ। जयपुर में निगरानी के दौरान महिला की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके सामान की जांच शुरू की।

अधिकारियों ने महिला के ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ बरामद हुए। जांच में कुल 2256 ग्राम मेथामफेटामाइन, 142 ग्राम कोकीन और 46 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।डीआरआई के मुताबिक, जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद ड्रग्स की मात्रा और गुणवत्ता को देखते हुए इसे बड़ी तस्करी कार्रवाई माना जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला भारत में किस नेटवर्क के संपर्क में थी और यह खेप कहां से लाई गई थी तथा किसे सप्लाई की जानी थी। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है।सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके यात्रा दस्तावेज, मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की जांच भी की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मेथामफेटामाइन और एमडीएमए जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का नेटवर्क पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है और इन्हें बड़े शहरों में पार्टी ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जयपुर में इतनी बड़ी बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। फिलहाल डीआरआई पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।