Aapka Rajasthan

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप पर छापेमारी, वीडियो में देंखे 500 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच तेज

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप पर छापेमारी, वीडियो में देंखे 500 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच तेज
 
ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप पर छापेमारी, वीडियो में देंखे 500 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी के मामले की जांच की जा रही है।ईडी की टीमों ने 13 और 14 अप्रैल को ग्रुप के प्रमोटर और डायरेक्टर्स से जुड़े जयपुर सहित कुल 7 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला करीब 500 करोड़ रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें निवेशकों से भारी रकम जुटाने के बाद उन्हें तय रिटर्न न देने और प्रोजेक्ट्स समय पर पूरा न करने के आरोप हैं।बताया जा रहा है कि 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप दिल्ली-एनसीआर और गोवा में कई रियल एस्टेट और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स संचालित करता रहा है। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने ऊंचे रिटर्न और आकर्षक योजनाओं का लालच देकर लोगों से बड़े पैमाने पर निवेश कराया, लेकिन बाद में न तो वादा किया गया रिटर्न मिला और न ही प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे किए गए।

इस मामले की जांच की शुरुआत दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर हुई, जिनमें अनुभव शर्मा, ध्रुव शर्मा और अन्य के नाम शामिल हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की और अब कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे फंड ट्रेल और कथित हेराफेरी का पता लगाया जा सके।

फिलहाल एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम को किन-किन चैनलों के जरिए डायवर्ट किया गया और इसमें किन अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल तेज हो गई है और मामले से जुड़े सभी पक्षों पर जांच एजेंसियों की नजर बनी हुई है।