Aapka Rajasthan

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, वीडियो में देंखे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, वीडियो में देंखे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
 
राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, वीडियो में देंखे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में बुधवार को भी मौसम ने दोहरा असर दिखाने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 जून से बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।मंगलवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी रहा, जहां श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

इसके अलावा चूरू, बीकानेर, फलोदी और जैसलमेर जैसे जिलों में भी पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिससे गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।वहीं दूसरी ओर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से लगे इलाकों में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिली।

दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा, जहां दो फ्लाइट्स को सुरक्षा कारणों से जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में कहीं राहत तो कहीं गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। जहां एक ओर कुछ जिलों में बारिश राहत देगी, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है।