Aapka Rajasthan

Happy New Year 2025 पर जयपुर में इन 5 स्पॉट पर जाना न भूलें, यादगार रहेगा जीवनभर

 
Happy New Year 2025 पर जयपुर में इन 5 स्पॉट पर जाना न भूलें, यादगार रहेगा जीवनभर 

राजस्थान दर्शन डेस्क, अगर आप भी कम बजट में एक बढ़िया ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं। अगले वीकेंड पर अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जयपुर घूमने का प्लान सेट कर लें, क्योंकि यहां जाने के लिए आपको ज्यादा बजट की भी जरूरत नहीं है। आप 10 हजार से कम के बजट में भी राजस्थान के एक नहीं बल्कि कई सारे प्लेसेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे कि जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी कि पिंक सिटी राज्य का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है, जहां आप कम बजट में भी घूमने जा सकते हैं।

कम बजट में घूमें राजस्थान के बेस्ट स्पॉट्स

1. अजमेर

राजस्थान का यह शहर, जयपुर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। अजमेर की दरगाह के दर्शन दुनियाभर के लोग करना चाहते हैं। आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा, अजमेर में आपको कई सारे टूरिस्ट स्पॉट्स मिलेंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं। अजमेर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। वन डे ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है।

2. पुष्कर

जयपुर से कुछ दूर और अजमेर के नजदीक बसा यह खूबसूरत शहर पुष्कर सैलानियों की पसंदीदा स्पॉट है। इस शहर को पवित्र स्थल भी माना जाता है क्योंकि यहां दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर है, जो काफी प्रसिद्ध है। सनसेट होने के बाद इस शहर का नजारा लाजवाब होता है।

3. नीमराना

यह क्षेत्र अपने हिस्टॉरिक किलों के लिए काफी मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों पर बसा यह शहर अपने शाही भोजन के लिए भी जाना जाता है। कपल्स के लिए यह प्लेस बेस्ट मानी जाती है क्योंकि यहां के लग्जरी और ऐतिहासिक महलों में तबदील होटल काफी अट्रेक्टिव हैं।

4. उदयपुर

हालांकि, जयपुर के सभी निकट स्थानों को झीलों का शहर माना जाता है लेकिन उदयपुर की खासियत सबसे अलग है। यहां की झीलों में नाव की सवारी के भी आयोजन होते हैं। उदयपुर अपने मशहूर और आलिशान महलों के साथ-साथ चहल-पहल भरे बाजारों के लिए भी जाना जाता है।

5. जोधपुर

ब्लू सिटी जोधपुर भी नीले रंग के घरों और वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर को राजस्थान के समृद्ध शहरों में से एक माना जाता है। यहां का नजारा काफी लुभावना है, जो किसी को भी अपनी कला से आश्चर्य में डाल सकता है। जोधपुर अपने मसालेदार तीखे व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।