Aapka Rajasthan

आदेश के बावजूद नियमों की अनदेखी: वीडियो में जाने अलवर के बीयर बार में फिर शुरू हुई ‘युवतियों से सर्विस’, प्रशासन पर उठे सवाल

आदेश के बावजूद नियमों की अनदेखी: वीडियो में जाने अलवर के बीयर बार में फिर शुरू हुई ‘युवतियों से सर्विस’, प्रशासन पर उठे सवाल
 
आदेश के बावजूद नियमों की अनदेखी: वीडियो में जाने अलवर के बीयर बार में फिर शुरू हुई ‘युवतियों से सर्विस’, प्रशासन पर उठे सवाल

आबकारी विभाग के कमिश्नर के स्पष्ट आदेश के बावजूद अलवर शहर के कुछ बीयर बारों में एक बार फिर नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन बारों में एक सप्ताह पहले युवतियों को शराब परोसने के काम से हटा दिया गया था, वहीं पर अब फिर से उन्हें सर्विंग ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद शुरुआती कार्रवाई में कुछ बीयर बारों से युवतियों को हटाया गया था, लेकिन सख्त निगरानी के अभाव में स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय आबकारी अधिकारी अलवर को इस संबंध में शिकायत भी भेजी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि जब उच्च स्तर से आदेश जारी होने के बावजूद जमीन पर उसका पालन नहीं हो रहा, तो यह प्रशासनिक ढिलाई को दर्शाता है।इसी बीच 17 मई को अलवर के बार संचालकों का एक प्रतिनिधिडल जयपुर में आबकारी आयुक्त नमित मेहता से भी मिला था। इस बैठक में बार संचालन से जुड़ी समस्याओं और नियमों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उसी दौरान यह शिकायत भी सामने रखी गई थी कि कुछ बारों में नियमों के खिलाफ युवतियों को बीयर सर्व करने में लगाया जा रहा है।

हालांकि इसके बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया, बल्कि अब फिर से पुराने हालात बनते नजर आ रहे हैं। इससे यह सवाल और मजबूत हो गया है कि क्या आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।फिलहाल पूरे मामले पर विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर बीयर बार संचालकों की मनमानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द सख्त कार्रवाई करेगा और नियमों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।