Aapka Rajasthan

जयपुर में सरकारी कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, फुटेज में देंखे छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला

जयपुर में सरकारी कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, फुटेज में देंखे छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला
 
जयपुर में सरकारी कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, फुटेज में देंखे छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला

जयपुर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरकारी कॉलेज के छात्रों ने नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कॉलेज की बिल्डिंग के गेट पर ताले लगा दिए। छात्रों का कहना है कि नई बिल्डिंग साल 2024 में बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज का संचालन अब भी पुराने परिसर से किया जा रहा है।

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से नए भवन में शिफ्टिंग की निश्चित तारीख लिखित रूप में घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि जब नई बिल्डिंग तैयार है तो उन्हें पुराने और सीमित संसाधनों वाले परिसर में पढ़ाई करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है।

3640 छात्रों के लिए सिर्फ 6 कमरे

विद्यार्थियों के मुताबिक, कॉलेज में करीब 3640 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि पढ़ाई के लिए केवल छह कमरे उपलब्ध हैं। पुराने परिसर की एक ही बिल्डिंग में पांच अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण कॉलेज के विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्षाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।छात्रों  का कहना है कि सीमित कमरों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार कक्षाओं और अन्य गतिविधियों के लिए जगह की समस्या मने आती है। ऐसे में नई बिल्डिंग में कॉलेज की शिफ्टिंग होने से विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्षाएं और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकती हैं।

2022 में शुरू हुआ था निर्माण

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य साल 2022 में शुरू हुआ था और साल 2024 तक प्रोजेक्ट तैयार हो गया। इस प्रोजेक्ट में राजकीय महाविद्यालय जयपुर के लिए प्रस्तावित भवन भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद अब तक कॉलेज को नए परिसर में शिफ्ट नहीं किया गया है।

इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे शिफ्टिंग की तारीख की लिखित घोषणा चाहते हैं, ताकि उन्हें यह जानकारी मिल सके कि नए भवन में पढ़ाई कब से शुरू होगी।छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान द्यार्थियों ने नई बिल्डिंग में जल्द से जल्द कॉलेज संचालन शुरू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।