Aapka Rajasthan

जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया की शूटिंग, वीडियो में जाने ऐतिहासिक लोकेशन पर दिखा क्रिकेटर का खास अंदाज

जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया की शूटिंग, वीडियो में जाने ऐतिहासिक लोकेशन पर दिखा क्रिकेटर का खास अंदाज
 
जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया की शूटिंग, वीडियो में जाने ऐतिहासिक लोकेशन पर दिखा क्रिकेटर का खास अंदाज

जयपुर में गुरुवार को क्रिकेटर दीपक चाहर और पॉडकास्टर-डिजिटल क्रिएटर रणवीर अलाहबादिया अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करते नजर आए। दोनों ने गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशन पर एक मोबाइल कंपनी के कैंपेन के लिए शूट किया। इस दौरान दीपक चाहर का क्रिकेटर वाला अंदाज देखने को मिला, वहीं उन्हें शूटिंग करते देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी जुट गए।

सिटी पैलेस और हवामहल में शूटिंग

दीपक चाहर ने गुरुवार को जयपुर के सिटी पैलेस, हवामहल और जवाहर सर्किल में शूटिंग की। जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों और पर्यटन स्थलों को कैंपेन की शूटिंग के लिए चुना गया। शूटिंग के दौरान दीपक चाहर हाथ में क्रिकेट बॉल लिए नजर आए।जवाहर सर्किल पर शूटिंग के दौरान दीपक चाहर मोबाइल पर वीडियो देखते हुए कैमरे के लिए शॉट देते दिखाई दिए। क्रिकेट बॉल हाथ में होने की वजह से उनका लुक क्रिकेट से जुड़ा हुआ नजर आया।

पर्यटकों की जुटी भीड़

जवाहर सर्किल पर शूटिंग के दौरान वहां पहले से बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि क्रिकेटर दीपक चाहर यहां शूटिंग कर रहे हैं, कई पर्यटक रुककर शूटिंग देखने लगे।धीरे-धीरे शूटिंग वाली जगह के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पर्यटक अपने मोबाइल फोन से दीपक चाहर की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। क्रिकेटर को अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

दीपक चाहर ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। शूटिंग के बीच उन्होंने वहां मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद लोगों में उनसे मिलने और फोटो लेने को लेकर उत्साह और बढ़ गया।जयपुर में दीपक चाहर की मौजूदगी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई। ऐतिहासिक लोकेशन पर क्रिकेटर का शूट देखने के लिए कई लोग कुछ देर तक मौके पर रुके रहे।

रणवीर अलाहबादिया ने भी किया शूट

इसी कैंपेन के लिए पॉडकास्टर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर अलाहबादिया ने भी जयपुर में अलग स्थान पर शूटिंग की। मोबाइल कंपनी के कैंपेन के लिए दोनों की शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर हुई।जयपुर की ऐतिहासिक वास्तुकला, पर्यटन स्थलों और गुलाबी शहर की पहचान को कैंपेन में शामिल किया गया। इस दौरान दीपक चाहर की शूटिंग ने जवाहर सर्किल पर मौजूद पर्यटकों का खासा ध्यान खींचा।