जयपुर में सड़क पर मौत का तांडव! तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को मारी टक्कर, भयानक वीडियो आया सामने

जयपुर न्यूज़ डेस्क - जयपुर में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। दोनों लड़कियां उछलकर 50 फीट दूर जा गिरी। ग्रामीणों ने दोनों घायल लड़कियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी।
शनाधिकारी (फुलेरा) श्रवण कुमार ने बताया- हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे जोबनेर रोड पर हुआ। एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से फुलेरा से जोबनेर की तरफ जा रही थी। करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से कार को देवदा मोड़ पर मोड़ा गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार मोड़ पर गलत साइड पहुंच गई। इसने सामने से आ रही स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी।कार की तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर लगते ही दोनों लड़कियां स्कूटी समेत करीब 50 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार को मौके से भगा ले गया।
युवतियों और कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है
घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायल युवतियों को संभाला। घायल युवतियों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। रात करीब 9 बजे फुलेरा पुलिस को देवड़ा मोड़ पर हुए हादसे की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। दोनों वाहन भी मौके पर नहीं मिले हैं। घायल युवतियों और कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद
श्रवण कुमार ने बताया- एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में हादसे की फुटेज मिली है। कार तेज रफ्तार से मुड़ती नजर आ रही है। ब्रेक लगाने के प्रयास में सड़क किनारे कीचड़ में फिसल जाती है। इसके बाद भी जब रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा सका तो सामने से आ रही स्कूटी ने दोनों युवतियों को टक्कर मार दी।
दोनों के पैर टूटे हैं
एएसआई सुभाष ने बताया- पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवंदा की ढाणी फुलेरा निवासी पिंकी (20) और उसकी बुआ संजना (42) का एक्सीडेंट हुआ है। दोनों भतीजी और बुआ स्कूटी पर घर लौट रही थीं। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी समेत उछलकर दूर गिरने से संजना और पिंकी दोनों के पैरों में फ्रैक्चर है। दोनों का चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।