Aapka Rajasthan

Jaipur दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम, रात का 4 डिग्री ज्यादा

 
Jaipur दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम, रात का 4 डिग्री ज्यादा

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर प्रदेश में सर्दी की विदाई से पहले मौसम कई रंग दिखा रहा है। इस क्रम में अब सक्रिय हुए कमजाेर पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण मौसम का मिजाज फिर बदला है। बीते दिनाें कई इलाकों में हुई मावठ के असर से रात का तापमान गिरा था और दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन बीते चाैबीस घंटे में फिर से रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जबकि दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इस बीच, हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार पांचवें दिन पारा जमाव बिंदु पर रहा। रात का पारा यहां शून्य डिग्री दर्ज हुआ। जबकि कराैली में 4.2 डिग्री, फतेहपुर 3.8, सीकर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे के दाैरान प्रदेश के ज्यादातर शहराें में रात का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा, इसके कुछ दिन बाद तापमान बढ़त लेने लगेगा।

आगे क्या: तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा, चार जिलों में हल्की बारिश के आसार

माैसम केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम प्राय: साफ रहेगा। हालांकि जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में हल्की बारिश हो सकती है। 13 फरवरी के बाद से दिन का तापमान बढ़ने लगेगा। 6 से 17 फरवरी के बीच प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।