Aapka Rajasthan

ड्यूटी पर जाते समय CRPF जवान की बाइक खाई में ग‍िरने से मौत, सैनिक सम्मान के साथ अंत‍िम संस्‍कार

ड्यूटी पर जाते समय CRPF जवान की बाइक खाई में गिरने से मौत, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
 
ड्यूटी पर जाते समय CRPF जवान की बाइक खाई में ग‍िरने से मौत, सैनिक सम्मान के साथ अंत‍िम संस्‍कार

छत्तीसगढ़ में तैनात सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के जवान भंवरलाल मीणा (56) की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उनकी बाइक एक गहरी खाई में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ मंगलवार (20 जनवरी) को उनकी मौत हो गई।

CRPF में इंस्पेक्टर
भंवरलाल मीणा CRPF में इंस्पेक्टर थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह टोंक ज़िले में उनके पैतृक गांव दौलतपुरा पहुँचा, जहाँ तिरंगा यात्रा निकाली गई और राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट
घटना की पुष्टि करते हुए आर्मी ऑफिसर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह एक्सीडेंट तब हुआ जब कुछ जवान अपनी बाइक और गाड़ियों पर जा रहे थे। पहाड़ी इलाका होने की वजह से भंवरलाल की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई। भंवरलाल ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन गड्ढे की गहराई बहुत ज़्यादा थी, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार
शहीद सैनिक का शव बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा। उसके बाद आर्मी के अधिकारी सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव दौलतपुरा लाए। पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भंवरलाल 2029 में रिटायर होने वाले थे। वे 1987 में अजमेर से आर्मी में शामिल हुए थे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटे और एक बेटी अविवाहित हैं।