Aapka Rajasthan

जयपुर में पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, वीडियो में जाने ब्लैक शीशे देख रुकवाया था वाहन; आरोपी फरार

जयपुर में पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, वीडियो में जाने ब्लैक शीशे देख रुकवाया था वाहन; आरोपी फरार
 
जयपुर में पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, वीडियो में जाने ब्लैक शीशे देख रुकवाया था वाहन; आरोपी फरार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्लैक शीशे वाली गाड़ी को रोकने का इशारा करने पर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी और पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्लैक शीशे देखकर कॉन्स्टेबल ने रोकी थी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल बलदेव ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने एक स्कॉर्पियो गाड़ी देखी, जिसके शीशे काले थे। नियमों के उल्लंघन के चलते उन्होंने वाहन को रुकने का इशारा किया।आरोप है कि कॉन्स्टेबल को रोकने का संकेत देते देख ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। तेज गति से दौड़ाते हुए वह सीधे कॉन्स्टेबल की तरफ आया और उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर घायल हुए पुलिसकर्मी

टक्कर लगने से कॉन्स्टेबल बलदेव सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आईं, वहीं उनकी वर्दी भी फट गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज कराया जा रहा है।

आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।मानसरोवर थाना पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी पर हमला या लापरवाही? जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने जानबूझकर पुलिसकर्मी को टक्कर मारी या फिर तेज रफ्तार और डर के कारण यह घटना हुई। वाहन चालक के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही जा रही है। फिलहाल फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।