Aapka Rajasthan

जयपुर में ओवरटेक को लेकर विवाद, फुटेज में देंखे थार सवार युवकों ने टैक्सी कार रोकी और पिस्टल तानी; मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप

जयपुर में ओवरटेक को लेकर विवाद, फुटेज में देंखे थार सवार युवकों ने टैक्सी कार रोकी और पिस्टल तानी; मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप
 
जयपुर में ओवरटेक को लेकर विवाद, फुटेज में देंखे थार सवार युवकों ने टैक्सी कार रोकी और पिस्टल तानी; मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप

जयपुर में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खोरा बीसल थाना क्षेत्र में नांगल पुलिया के पास रविवार देर रात थार सवार युवकों ने एक टैक्सी कार को रोककर ड्राइवर और उसके साथियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने कार में तोड़फोड़ की और एक युवक ने पिस्टल निकालकर उनके साथी पर तान दी। इस दौरान हॉकी-डंडों से भी मारपीट करने और पत्थर से सिर पर वार करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ितों के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे वे स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार से नांगल पुलिया के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही थार के चालक ने हॉर्न और डिपर देकर साइड मांगी।पुलिया पार करते समय साइड नहीं मिलने पर थार सवार युवक कथित तौर पर नाराज हो गए। उन्होंने अपनी थार को स्विफ्ट डिजायर के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया।

कार से उतरते ही गाली-गलौज और मारपीट

पीड़ितों का आरोप है कि थार से उतरते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर पीड़ित के भांजे प्रदीप सिंह पर तान दी।आरोप है कि हमलावरों ने हॉकी और डंडों से भी कार सवार लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने पीड़ित के ममेरे भाई यश सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल यश सिंह के सिर में चार टांके आए हैं।

आधे घंटे तक चलता रहा हंगामा

पीड़ितों के मुताबिक, थार सवार युवकों ने करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामा किया। इस दौरान टैक्सी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि थार में सवार सभी युवक नशे में थे।हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है। मामले में पिस्टल दिखाने, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों की भी जांच की जा रही है।