Aapka Rajasthan

गाड़ियों पर धार्मिक संदेश लिखने पर चालान को लेकर विवाद, वीडियो में रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार से पूछा- 'क्या राम राज्य में यह भी गुनाह है?'

राजस्थान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों पर लिखे धार्मिक संदेशों को लेकर पुलिस की कार्रवाई विवाद का कारण बन गई है। प्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें वाहन मालिकों का दावा है कि गाड़ियों पर अपने इष्ट देव का नाम लिखे होने की वजह से उनका चालान किया गया। इन घटनाओं के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

इस विवाद के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक फेसबुक पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने 26 जून को एक वाहन और उसके चालान की प्रति साझा करते हुए सवाल उठाया कि, "राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है?" भाटी ने अपनी पोस्ट में पीएमओ इंडिया, सीएमओ राजस्थान और राजस्थान पुलिस को भी टैग करते हुए इस मामले पर स्पष्टता और कार्रवाई की मांग की। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वाहन चालकों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े शब्द लिखने पर कार्रवाई किए जाने से लोगों में नाराजगी है। वहीं, इस मामले में पुलिस या परिवहन विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि चालान केवल धार्मिक संदेश लिखने पर किया गया या फिर मोटर व्हीकल एक्ट के किसी अन्य प्रावधान के उल्लंघन के कारण कार्रवाई हुई।फिलहाल यह मुद्दा प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग प्रशासन से नियमों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो।