Aapka Rajasthan

चुनाव खत्म होते ही Congress कई नेताओं को पार्टी से निकालेगी बाहर, लिस्ट तैयार

 
चुनाव खत्म होते ही Congress कई नेताओं को पार्टी से निकालेगी बाहर, लिस्ट तैयार

जयपुर न्यूज़ डेस्क, लोकसभा चुनाव का परिणाम आने में करीब 27 दिन का समय बचा हुआ है। इस बार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को कई लोकसभा सीटों पर टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

इन पदाधिकारियों को बाहर करेगी कांग्रेस

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी, पार्टी में निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी और उनकी जगह नए लोगों को पार्टी में शामिल करेगी। पार्टी से बाहर होने वाले लोगों में उपाध्यक्ष, महासचिव ,जिला और ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारी शामिल है। प्रदेश के पार्टी मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर सभी लोगों से उनका स्पष्टीकरण मांगा है।

कांग्रेस पदाधिकारी निष्क्रिय

करीब 15 से 20 महासचिव, तीन उपाध्यक्ष और 50 से 60 प्रदेश सचिव सहित 300 मंडल अध्यक्ष ऐसे हैं जो निष्क्रिय है। वही आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर बैठे  पदाधिकारियों को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन करीब 400 से ज्यादा  पदाधिकारी उन इलाकों में गए ही नहीं।

इन्हें किया था पार्टी से बाहर

जिसके चलते अब कांग्रेस पार्टी में ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकलना के बारे में तय किया है। आपको बता दे कि  अभी बीते दिनों की पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालेंद्र शेखावत पूर्व विधायक अमीन खान और पूर्व विधायक तेजपाल मिर्धा को पार्टी से निष्कासित किया था। अब देखना होगा कि परिणाम आने के बाद ऐसी कौन से नाम है जिनका कांग्रेस पार्टी से नाता नहीं रहेगा।