किशनगढ़ रेनवाल में कांग्रेस का कब्जा, मदनलाल मीणा बने पंचायत समिति प्रधान
किशनगढ़ रेनवाल में कांग्रेस का कब्जा, मदनलाल मीणा बने पंचायत समिति प्रधान
Nov 28, 2026, 10:06 IST
जयपुर जिले की किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल उर्फ पप्पू मीणा ने भाजपा प्रत्याशी कुलदीप मीणा को हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
मतदान में मदनलाल मीणा को कुल 11 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कुलदीप मीणा को 6 वोट हासिल हुए। इस तरह मदनलाल मीणा ने 5 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस जीत के साथ किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बन गया है।
