Aapka Rajasthan

किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का तीखा हमला, वीडियो में देंखे इस्तीफे की मांग तेज

किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का तीखा हमला, वीडियो में देंखे इस्तीफे की मांग तेज
 
किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का तीखा हमला, वीडियो में देंखे इस्तीफे की मांग तेज

राजस्थान की राजनीति में नकली बीज र कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सियासी तनाव और बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब “सफाइयों का नहीं, जवाबदेही का समय” है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उन्हें पद से हटाना चाहिए।

कांग्रेस ने अपने बयान में बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई से जुड़ी कथित बातचीत का भी हवाला दिया है। पार्टी का दावा है कि इस बातचीत में कई गंभीर बातें सामने आ रही हैं, जिनमें संदीप नामक व्यक्ति से जुड़े मामले का जिक्र किया गया है। कांग्रेस के अनुसार, इस कथित संवाद में कहा गया है कि “गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री तक नहीं पहुंचा” और “संदीप का नाम करोड़ों के रिश्वत मामले में सामने आ रहा है।”कांग्रेस ने आगे आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में पहले छापेमारी, फिर कथित सेटिंग, उगाही, एफआईआर और गिरफ्तारियों का सिलसिला चला और अब कॉल रिकॉर्डिंग से कई बातें स्पष्ट होने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि इन घटनाओं से कृषि मंत्री की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने यह भी कहा कि इन परिस्थितियों के बाद किरोड़ी मीणा को मंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जनता के सामने स्पष्टता रखनी चाहिए।इस पूरे विवाद पर फिलहाल सरकार या कृषि मंत्री की ओर से कोई नया आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। फिलहाल, यह मामला राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी टकराव और बढ़ने की संभावना है।