Aapka Rajasthan

दूदू में CM Bhajanlal Sharma का बड़ा एलान! डिप्टी CM के क्षेत्र को दी सौगातें, वीडियो में देखे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

दूदू में CM Bhajanlal Sharma का बड़ा एलान! डिप्टी CM के क्षेत्र को दी सौगातें, वीडियो में देखे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
 
दूदू में CM Bhajanlal Sharma का बड़ा एलान! डिप्टी CM के क्षेत्र को दी सौगातें, वीडियो में देखे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को दूदू में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले 20 महीनों में सरकार ने जितने विकास कार्य किए हैं, वह पिछली सरकार द्वारा पांच साल में करवाए गए विकास कार्यों से कहीं अधिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने आम जनता से आगामी त्योहारी सीजन में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। ​​इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक रेवंतराम डांगा, रामस्वरूप लांबा, राधेश्याम बैरवा, अरुण चौधरी, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूदू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, सड़क निर्माण, मरम्मत एवं भवन निर्माण कार्यों तथा लगभग 10.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र, ब्लॉक जन स्वास्थ्य इकाई भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, 10 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत आयुष चिकित्सालय और 9 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, फागी भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ADTT) के स्वचालन कार्य के क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

दूदू को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है। दूदू के लिए 271 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक द्वारा ईपीसी मोड के तहत स्वीकृत दूदू-सांबर-भटीपुरा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, 90 करोड़ रुपये की लागत से रसैनी-मौजमाबाद-झाग-रामपुरा उंटी-बगरू सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दूदू और सांभर से होकर गुजरने वाली दौसा से कुचामन सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 32 करोड़ 66 लाख रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने साखणू गाँव में बाईपास निर्माण, 40 करोड़ रुपये से छापरवाड़ा बाँध की नहरों के जीर्णोद्धार, दूदू में जिला अस्पताल भवन और मोहनपुरा-फागी में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि ये दूदू के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।

2027 तक किसानों को दिन में बिजली - मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जलापूर्ति और उपलब्धता के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, गंगा नहर, माही बाँध जैसी परियोजनाओं के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, राज्य सरकार वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है। पिछले वर्ष किसानों को गेहूँ के एमएसपी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया गया था। अब 150 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है।

क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा - बैरवा

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले 20 महीनों में दूदू क्षेत्र को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। आज इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आधारभूत संरचना से संबंधित लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।