Aapka Rajasthan

2025 का कैलेंडर जारी, अगले साल होंगी इतनी छुट्टियां, यहां देखें पूरा कैलेंडर

 
2025 का कैलेंडर जारी, अगले साल होंगी इतनी छुट्टियां, यहां देखें पूरा कैलेंडर

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  राजस्थान सरकार ने साल 2025 में पड़ने वाली सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक सालभर में कुल 53 सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी। जिनमें 33 सार्वजनिक और 20 ऐच्छिक अवकाश शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में कोई नया अवकाश नहीं जोड़ा गया है। लेकिन, ऐच्छिक अवकाशों की लिस्ट में पार्श्वनाथ जयंती का नया अकाश दिखाया है। आदेश में कहा गया है कि साल में हर शनिवार व रविवार को सरकारी कर्मचारियों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कोटा जिले में जन्माष्टमी के बाद आने वाला दिन स्वत: ही जन्माष्टमी के स्थान पर अवकाश के रूप में माना जाएगा। मुस्लिम अवकाश चंद्रमा दिखाई देने पर ही निर्भर करेंगे। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से कोई भी दो अवकाश प्रत्येक कार्मिक चुनकर उपयोग कर सकते है।

अप्रैल में होगा सबसे लंबा वीकेंड

आदेश के मुताबिक सबसे लंबा पांच दिन का वीकेंड अप्रैल महीने में होगा। 10 से 14 अप्रैल तक 5 दिन की छुट्टी रहेगी। महावीर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और अम्बेडकर जयंती के साथ शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। हालांकि, 2025 में सरकारी कर्मचारियों को इस वर्ष के मुकाबले 11 छुट्टी कम मिलेगी। रविवार या शनिवार के दिन दूसरा सरकारी अवकाश आने के कारण ऐसा होगा।

तारीख दिन छुट्टी
26 जनवरी 2025 रविवार गणतंत्र दिवस
26 फरवरी 2025 बुधवार महा शिवरात्रि
14 मार्च 2025 शुक्रवार होली
31 मार्च 2025 सोमवार ईद-उल-फितर
10 अप्रैल 2025  गुरुवार महावीर जयंती
18 अप्रैल 2025 शुक्रवार गुड फ्राइडे
12 मई 2025 सोमवार बुद्ध पूर्णिमा
7 जून 2025 शनिवार ईद-उल-जुहा (बकरीद)
6 जुलाई 2025 रविवार मुहर्रम
15 अगस्त 2025 शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2025 शनिवार जन्माष्टमी
5 सितंबर 2025 शुक्रवार मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद)
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार महात्मा गांधी का जन्मदिन
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार दशहरा
20 अक्टूबर 2025 सोमवार दिवाली (दीपावली)
5 नवंबर 2025 बुधवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर 2025 गुरुवार क्रिसमस दिवस

Restricted Holidays 2025 Full List

दिनांक दिन हॉलिडे
1 जनवरी बुधवार नये साल का दिन
6 जनवरी सोमवार गुरु गोबिंद सिंह की जयंती
14 जनवरी मंगलवार मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल
2 फरवरी रविवार बसंत पंचमी
12 फरवरी बुधवार गुरु रविदास का जन्मदिन
19 फरवरी बुधवार शिवाजी जयंती
23 फरवरी रविवार स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन
13 मार्च गुरुवार होलिका दहन
14 मार्च शुक्रवार डोल यात्रा
16 अप्रैल रविवार रामनवमी
15 अगस्त शुक्रवार जन्माष्टमी (स्मार्त)
27 अगस्त बुधवार गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
5 सितंबर शुक्रवार ओणम या तिरुओणम
29 सितंबर सोमवार दशहरा (सप्तमी)
30 सितंबर मंगलवार दशहरा (महाष्टमी)
1 अक्टूबर बुधवार दशहरा (महानवमी)
7 अक्टूबर मंगलवार महर्षि वाल्मिकी जयंती
10 अक्टूबर शुक्रवार करक चतुर्थी (करवा चौथ)
20 अक्टूबर सोमवार नरक चतुर्दशी
22 अक्टूबर बुधवार गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर गुरुवार भाई दूज
28 अक्टूबर मंगलवार प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा)
24 नवंबर सोमवार गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
24 दिसंबर बुधवार क्रिसमस की पूर्व संध्या