Aapka Rajasthan

सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप में मिला ये सन्देश, मचा हड़कंप

 
सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप में मिला ये सन्देश, मचा हड़कंप 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, शास्त्री नगर थाना अंतर्गत स्वर्ण कार कॉलोनी निवासी एक व्यापारी ने रविवार शाम 5 बजे परिवार के वाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज भेजा…अलविद लाइफ…राधे…राधे…, फिर मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद रात तक परिजन तलाश करते रहे और शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दी। चचेरे भाई परमेश्वर माहेश्वरी ने बताया कि भाई प्रहलाद माहेश्वरी (43) शनिवार को सांवरिया सेठ गया था और रविवार सुबह 11 बजे व दोपहर 3 बजे आखिरी बार बात की। उसने कहा कि वह घर लौट रहा था।

इसके बाद शाम 5 बजे उसने परिवार के वाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज भेजा कि अलविदा जिंदगी, इसके बाद घर में कोहराम मच गया। रात तक उसका पता नहीं चल सका। प्रहलाद का पान मसाले के काम है। उसने परिवार में कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।