Aapka Rajasthan

बीकानेर में सरकारी स्कूल के टीचर पर लगा छात्रा को लव लेटर देने का आरोप, फुटेज में देंखे ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

बीकानेर के एक सरकारी स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने अपने ही स्कूल की छात्रा को लव लेटर दिया। यह बात छात्रा ने अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण स्कूल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई।

पुलिस ने की कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबन

स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (डीसीईओ) किशनदान चारण को जानकारी दी। डीसीईओ ने जांच के बाद उक्त लेक्चरर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

शिक्षा विभाग का कहना

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने कहा कि इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं और विभाग ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।