Aapka Rajasthan

बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह पहुंचे जयपुर, वीडियो में बोले- "जयपुर जितना यहां के लोगों का है, उतना ही मेरा भी है, मैं यहां का दामाद हूं"

बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह पहुंचे जयपुर, वीडियो में बोले- "जयपुर जितना यहां के लोगों का है, उतना ही मेरा भी है, मैं यहां का दामाद हूं"
 
बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह पहुंचे जयपुर, वीडियो में बोले- "जयपुर जितना यहां के लोगों का है, उतना ही मेरा भी है, मैं यहां का दामाद हूं"

रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी दमदार आवाज से पहचान बनाने वाले अभिनेता और वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह गुरुवार देर रात जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जयपुर से अपने खास और भावनात्मक रिश्ते का जिक्र किया। विजय विक्रम सिंह ने कहा कि जयपुर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि अपनापन देने वाली जगह है। उन्होंने कहा, "जयपुर जितना यहां के लोगों का है, उतना ही मेरा भी है। मैं जयपुर का दामाद हूं। यहां आकर हमेशा एक अलग तरह का अपनापन महसूस होता है।"

होटल नहीं, ससुराल में रुकना पसंद करते हैं विजय

अपनी जयपुर यात्राओं को याद करते हुए विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जब भी वह जयपुर आते हैं तो कोशिश करते हैं कि होटल में रहने के बजाय अपने ससुराल में ही समय बिताएं।उन्होंने कहा, "अक्सर जब भी जयपुर आता हूं तो होटल में नहीं, अपने ससुराल में ही रुकता हूं। लेकिन इस बार काम के सिलसिले में आया हूं, इसलिए होटल में ठहरा हूं।"उन्होंने कहा कि जयपुर पहुंचते ही उनका मन खुश हो जाता है और शहर से जुड़ी यादें उन्हें खास महसूस कराती हैं।

अभिनेता, वॉइस आर्टिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पहचान

विजय विक्रम सिंह को देशभर में कई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ लोकप्रिय वॉइस ओवर आर्टिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी आवाज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उनकी खास आवाज और संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

फिल्म 'इक्का' में आए नजर

विजय विक्रम सिंह हाल ही में अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'इक्का' में नजर आए हैं। फिल्म में उनके काम को लेकर भी चर्चा हो रही है।जयपुर दौरे पर वह एक विशेष कम्युनिकेशन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेशन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बातचीत की और बेहतर संवाद कौशल व व्यक्तित्व विकास को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

जयपुर से जुड़ा है खास रिश्ता

विजय विक्रम सिंह ने कहा कि जयपुर उनके जीवन का अहम हिस्सा है। यहां के लोगों का प्यार और अपनापन उन्हें हमेशा आकर्षित करता है।उन्होंने बताया कि काम के साथ-साथ जयपुर से उनका पारिवारिक रिश्ता भी जुड़ा हुआ है, यही वजह है कि इस शहर में आकर उन्हें घर जैसा महसूस होता है।