राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! पाली समेत कई जिलों में IPS अधिकारियों की अदला-बदली, तीन RAS अधिकारी APO घोषित
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला (2 IPS Officer Transfer) कर दिया है। कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर पुलिस प्रशासन में बदलाव किया है। इस तबादले के तहत पाली जिले में एक नए पुलिस अधीक्षक (SP) की नियुक्ति की गई है। वहीं, कार्मिक विभाग ने तीन आरएएस अधिकारियों को एपीओ (3 RAS Officer APO) किया है।
3 आरएएस अधिकारियों को एपीओ किया गया है
डॉ. गुंजन सोनी, आरएएस, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा, रणजीत सिंह, आरएएस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-सह- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), झुंझुनू और रामकुमार टाडा, आरएएस, उपखंड अधिकारी, परबतसर, डीडवाना-कुचामन को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक पदस्थापना आदेश जारी रखा गया है।
2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी आदर्श सिद्धू को कमांडेंट, 12वीं बटालियन, आरएससी से पाली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी केवल राम राव को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (मानवाधिकार), जयपुर से कमांडेंट, 12वीं बटालियन, आरएससी नियुक्त किया गया है। विभाग ने इस तबादले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
पाली जिले को मिला नया एसपी
इससे पहले, 19 जुलाई, 2012 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी पूजा अवाना का पाली तबादला हुआ था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आईपीएस पूजा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दिल्ली स्थित निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। गौरतलब है कि फलौदी में एसपी रहते हुए उन्होंने करीब 6 महीने पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था। पाली जिले में नए एसपी की नियुक्ति से स्थानीय पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। इस स्थानांतरण को स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
