Aapka Rajasthan

भजनलाल सरकार का तोहफा! कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, यहां पढ़े पूरी डिटेल

 
भजनलाल सरकार का तोहफा! कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, यहां पढ़े पूरी डिटेल 

नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के खास मौके पर राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) मिलेगी। इसका लाभ राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 55% हुआ

महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी के साथ ही राज्य कर्मचारियों का डीए 55% हो गया। राजस्थान में राज्य कर्मचारियों का डीए 53% था। सरकार ने इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार का कहना है कि वह कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। इससे महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

साल में दो बार बढ़ता है डीए

सरकारी कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ता है। जनवरी और जुलाई के आधार पर डीए बढ़ाया जाता है। सरकार अक्सर मार्च और अक्टूबर में डीए की घोषणा करती है। इसमें बकाया राशि जीपीएफ में जमा कर दी जाती है। डीए की बढ़ी हुई राशि अगले महीने से वेतन में जमा हो जाती है।