Aapka Rajasthan

जयपुर की झालाना लेपर्ड सेंचुरी में ‘बहादुर’ का हमला, जिप्सियों के सामने 12 सेकंड में किया शिकार सामने आया वीडियो, पर्यटक दहशत में

जयपुर स्थित झालाना लेपर्ड सेंचुरी में बुधवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब यहां के मशहूर लेपर्ड ‘बहादुर’ ने अचानक टूरिस्ट जिप्सियों की ओर दौड़ लगा दी। इस दौरान कुछ समय के लिए वहां मौजूद 10 से ज्यादा पर्यटक दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, लेपर्ड का निशाना किसी इंसान पर नहीं बल्कि एक जिप्सी के नीचे बैठा एक डॉग था। करीब 12 सेकंड के भीतर ‘बहादुर’ ने तेजी से हमला कर डॉग को गर्दन से दबोच लिया और शिकार कर लिया।

यह घटना वॉच टावर के पास बने वाटर पॉइंट के नजदीक हुई, जहां उस समय कई टूरिस्ट जिप्सियां मौजूद थीं। शिकार का यह पूरा नजारा एक पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया।टूरिस्ट रोहित गंगवाल के अनुसार, शिकार के बाद लेपर्ड कुछ देर तक मौके पर ही रुका रहा और फिर अपने शिकार को लेकर घने जंगल की ओर चला गया। यह पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और बस देखते रह गए।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, लेपर्ड एक अवसरवादी शिकारी होता है, जो आसान शिकार दिखने पर तुरंत हमला कर देता है। इसी वजह से जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों के व्यवहार को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।इस घटना ने जहां पर्यटकों को एक रोमांचक लेकिन डरावना अनुभव दिया, वहीं झालाना सेंचुरी में वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को भी एक बार फिर सामने ला दिया है।