Aapka Rajasthan

फिश लवर्स के लिए बुरी खबर! भजनलाल सरकार ने मछलियों की बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध, जाने फैसले के पीछे क्या है वजह

 
फिश लवर्स के लिए बुरी खबर! भजनलाल सरकार ने मछलियों की बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध, जाने फैसले के पीछे क्या है वजह 

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। राज्य में मछली बेचने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। मछली बिक्री पर रोक का यह आदेश पूरे राजस्थान में लागू होगा। बताया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

सभी जिलों में आदेश प्रभावी

आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध राज्य के सभी जिलों में प्रभावी रहेगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार हर साल मानसून सीजन में यह प्रतिबंध लगाती है, ताकि जलाशयों में मछलियों की प्रजातियां प्राकृतिक रूप से फिर से विकसित हो सकें।

16 जून से 31 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध

राज्य सरकार ने मछलियों के संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन चक्र को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 16 जून से 31 अगस्त तक स्वच्छ जलाशयों से मछलियों की बिक्री, वस्तु विनिमय और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पशुपालन विभाग के उप शासन सचिव संतोष करोल ने आदेश जारी किया है।

यह मछलियों का प्रजनन काल है। विशेषज्ञों के अनुसार 16 जून से अगस्त के अंत तक का समय मछलियों के प्रजनन का मुख्य समय होता है, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है। इस फैसले से जहां प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलन मिलेगा, वहीं स्थानीय मछली व्यापारियों से भी इस दौरान नियमों का पालन करने की अपील की गई है।