Aapka Rajasthan

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 3-10 अगस्त के बीच तकनीकी कार्य के चलते दुलमेरा स्टेशन पर रेल यातायात होगा प्रभावित, फटाफट देखे रद्द ट्रेनों की लिस्ट

 
यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 3-10 अगस्त के बीच तकनीकी कार्य के चलते दुलमेरा स्टेशन पर रेल यातायात होगा प्रभावित, फटाफट देखे रद्द ट्रेनों की लिस्ट 

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में बीकानेर-सूरतगढ़ रेल खंड पर दुलमेरा स्टेशन के पास तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त, पुनर्निर्धारित और विनियमित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेल परिचालन को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यह ब्लॉक जरूरी है। दुलमेरा स्टेशन पर चल रहे इस तकनीकी कार्य से भविष्य में ट्रेनों की गति और सुविधा में सुधार होगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी अवश्य जांच लें और स्टेशन पहुंचने से पहले अपडेट प्राप्त कर लें। 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. ट्रेन संख्या 54702 - लालगढ़-अबोहर ट्रेन 9 और 10 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 19719 - जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन 3 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 19720 - सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन 3 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
अबोहर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन (14722) — 9 और 10 अगस्त को अबोहर की बजाय बीकानेर से चलेगी। यानी अबोहर से बीकानेर के बीच रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय से बीकानेर जाने वाली ट्रेन (12455) — 30 जुलाई, 2 से 9 अगस्त तक यह ट्रेन सूरतगढ़ तक ही चलेगी। यानी सूरतगढ़ से बीकानेर के बीच रद्द रहेगी।
बीकानेर से दिल्ली सराय जाने वाली ट्रेन (12456) — 31 जुलाई यानी 3 से 10 अगस्त तक यह ट्रेन बीकानेर की बजाय सूरतगढ़ से चलेगी। यानी बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच यह रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें
ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन (14887) — 6 से 8 अगस्त तक ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से रवाना होगी।

नियमित ट्रेनें
कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन (22981) — 2 अगस्त को कोटा से रवाना होने वाली यह ट्रेन बीकानेर स्टेशन पर 30 मिनट तक रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।