Aapka Rajasthan

जयपुर में केनरा बैंक का ATM लूटने की कोशिश, गैस कटर से मशीन जलाई; शटर और CCTV कैमरे तोड़े, वीडियो में देखें वारदात

जयपुर में केनरा बैंक का ATM लूटने की कोशिश, गैस कटर से मशीन जलाई; शटर और CCTV कैमरे तोड़े, वीडियो में देखें वारदात
 
जयपुर में केनरा बैंक का ATM लूटने की कोशिश, गैस कटर से मशीन जलाई; शटर और CCTV कैमरे तोड़े, वीडियो में देखें वारदात

जयपुर के कोटखावदा थाना क्षेत्र के गरुड़वासी गांव में बदमाशों ने केनरा बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी। सबसे पहले एटीएम कियोस्क का शटर तोड़ा और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटने और नकदी निकालने का प्रयास किया।

मशीन को उखाड़कर ले जाना चाहते थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़कर अपने साथ ले जाने की फिराक में थे। उन्होंने गैस कटर से मशीन के ऊपरी हिस्से को जलाकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि, वे मशीन से नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके और वारदात को अधूरा छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद एटीएम की हालत देखकर बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई। केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मीना ने कोटखावदा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का प्रयास है कि वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाश कितने थे और वे किस रास्ते से आए तथा वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने शटर तोड़ने से लेकर सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करने और गैस कटर से मशीन को नुकसान पहुंचाने तक की कोशिश की।