Aapka Rajasthan

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, पानी की बोतल भरने से मना करने पर विचाराधीन बंदी से की मारपीट

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, पानी की बोतल भरने से मना करने पर विचाराधीन बंदी से की मारपीट
 
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, पानी की बोतल भरने से मना करने पर विचाराधीन बंदी से की मारपीट

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में बंद विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू के साथ दंडित बंदी सोनू उर्फ बंटी ने कथित तौर पर मारपीट की। घटना के संबंध में 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालकोठी थाना प्रभारी श्याम सुंदर के अनुसार, कमलेश उर्फ गोलू पुत्र मुन्नालाल टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। वह वर्तमान में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। कमलेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह जेल में टॉयलेट के पास बैठा हुआ था।

पानी की बोतल भरने से इनकार करने पर विवाद

शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान जेल में बंद सोनू उर्फ बंटी वहां पहुंचा। उसने कमलेश पर पानी की बोतल भरकर देने का दबाव बनाया। कमलेश ने जब ऐसा करने से मना कर दिया, तो कथित तौर पर सोनू ने उसके साथ मारपीट कर दी।घटना के बाद कमलेश ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके आधार पर 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार, घटना जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर हुई थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मारपीट के पीछे पानी की बोतल भरने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।