Aapka Rajasthan

मलमास के खत्म होते ही अब हर रफ सुनाई देगी शहनाइयों की गूँज, 6 जुलाई तक जारी रहेंगे सभी शुभ काम

 
मलमास के खत्म होते ही अब हर रफ सुनाई देगी शहनाइयों की गूँज, 6 जुलाई तक जारी रहेंगे सभी शुभ काम 

मलमास के बाद एक बार फिर शादियों की शहनाई गूंजने लगी है। आज से फिर से विवाह समारोह शुरू हो जाएंगे। नव संवत्सर के बाद शुरू होने वाले विवाह समारोहों के पहले चरण में मुहूर्त के अनुसार 22 सावे और 5 अबूझ सावे होंगे। इस बार दोष रहित 10 रेखीयों के 2 सावे होंगे। इसके अलावा 9 रेखीयों के 2 सावे, 8 रेखीयों के 6 सावे और 7 रेखीयों के 8 सावों में विवाह समारोह हो सकेंगे। मांगलिक कार्यों का यह दौर 6 जुलाई तक चलेगा, इसके बाद देवता शयन में चले जाएंगे।

आज समाप्त होगा मलमास
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपनी राशि बदल रहे हैं। वे मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके साथ ही मीन मलमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही नव संवत्सर के बाद शुभ विवाह समारोहों का पहला चरण शुरू हो जाएगा, जो 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, नवीन कार्य जैसे शुभ कार्य शुरू होंगे। पहला सावा 14 अप्रैल को सप्तमी रहेगा। इसके अलावा 14 जून को गुरु अस्त हो जाएगा।

शुभ कार्य जारी रहेंगे
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि 14 जून को गुरु अस्त हो जाएगा, यानी तारा उदय हो जाएगा, जिससे एक बार फिर शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। 7 जुलाई तक गुरु अस्त रहेगा। इसमें कुछ अबूझ सावे हैं, जिनमें शुभ कार्य किए जाएंगे। 4 जुलाई को भडल्या नवमी रहेगी। इसके दो दिन बाद यानी 6 जुलाई को देव शयनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसके साथ ही देवता शयन में चले जाएंगे और विवाह आदि शुभ कार्य फिर बंद हो जाएंगे। इसके बाद शुभ आयोजनों का दूसरा चरण 1 नवंबर को देव प्रबोधिनी यानि देव उठनी एकादशी से शुरू होगा।