अर्जुन राम मेघवाल ने लगातार दूसरी बार संभाला कानून मंत्री का कार्यभार, जानें इनकी प्राथमिकताएं
![अर्जुन राम मेघवाल ने लगातार दूसरी बार संभाला कानून मंत्री का कार्यभार, जानें इनकी प्राथमिकताएं](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/17bfa62d855d1b17c82445c82f5ecd67.avif?width=968&height=500&resizemode=4)
जयपुर न्यूज़ डेस्क, भारत के पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 10 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की. इसी के साथ 71 मंत्रियों ने भी मोदी 3.0 में शामिल हुए मंत्रियों ने सिलसिलेवार मंत्रिपद की शपथ ली थी. जिसके साथ ही सोमवार देर शाम पीएम ने सभी 71 मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियों की भी घोषणी कर दी. इसी कड़ी में राजस्थान से भी 3 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. पोर्टफोलियों मिलने के बाद राजस्थान ये तीनों सांसदों ने अपना अपना कार्यभार मंगलवार से संभाल लिया है. इसी कड़ी में अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal:) ने भी मंगलवार को अपना पदभार संभाला.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "मोदी जी के 3.0 कालखंड में कानून और न्याय की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराध से संबंधित तीन कानून जो बदले गए हैं, वह रहेगी। इसे भारतीय आवश्यकत्ता के अनूरुप बदले गए हैं। इसके बारे में जागरुकता फैलाना और इससे संबंधित वर्कशॉप व… pic.twitter.com/uogIgcagyh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "मोदी जी के 3.0 कालखंड में कानून और न्याय की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराध से संबंधित तीन कानून जो बदले गए हैं, वह रहेगी। इसे भारतीय आवश्यकत्ता के अनूरुप बदले गए हैं। इसके बारे में जागरुकता फैलाना और इससे संबंधित वर्कशॉप व… pic.twitter.com/uogIgcagyh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024
कानून और न्याय रहेगी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता - मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
वहीं बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी मंगलवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला.. राज्य मंत्री का कामकाज संभालने के बाद मंत्री मेघवाल ने मीडिया से भी बात की. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के विजन को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि पीएम के नए कार्यकाल से पहले अपराध से संबंधित जिन कानूनों में बदलाव किए गए है, इस बार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता वही रहेगी. उनके प्रति हर भारतीय को जागरुक किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने कहा कि वर्कशॉप और सेमिनार करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "मोदी जी के 3.0 कालखंड में कानून और न्याय की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराध से संबंधित तीन कानून जो बदले गए हैं, वह रहेगी.#ndtvrajasthan #rajasthan #arjunrameghwal pic.twitter.com/hXfOzmh4oV
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 11, 2024
राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही पदभार संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात कर उनहें शुभकामनाएं दी.