Aapka Rajasthan

राजस्थान में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति हुई जारी, वायरल वीडियो में जाने कितने केंद्रों का होगा संचालन ?

आज राजस्थान में एक हजार नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है। इसकी घोषणा करते हुए महिला एवं विकास मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बताया कि साल 2024 25 में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत अब 994 आंगन बाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है।
 

 
राजस्थान में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति हुई जारी, वायरल वीडियो में जाने कितने केंद्रों का होगा संचालन ?  

जयपुर न्यूज़ डेस्क - राजस्थान में एक हजार नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की स्वीकृति जारी की गई है। महिला एवं विकास मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बताया- वर्ष 2024-25 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की घोषणा की गई थी। इसके तहत 994 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन शुरू हो गया है। 


महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रश्नकाल ने बताया- केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के तहत 400 से 800 की आबादी पर एक आंगनबाड़ी, 800 से 1600 पर दो, 2600 से 2400 पर तीन तथा इसी प्रकार 800 के गुणांक में एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी खोलने का प्रावधान है। आदिवासी, रेगिस्तानी एवं दुर्गम क्षेत्रों में 300 से 800 की आबादी पर एक आंगनबाड़ी खोलने का प्रावधान है। सदन को आश्वस्त किया कि इन निर्धारित मापदंडों के अनुसार नई आंगनबाड़ी खोलने के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजे गए हैं। 

आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमोन्नत करने की कार्यवाही की जा रही है
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा- प्रथम चरण में विभाग द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर 365 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही 2 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में क्रमोन्नत करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

6 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारम्भ किये जायेंगे
इससे पहले विधायक रोहित बौहरा के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि एक हजार नये आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के पश्चात शेष 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी शीघ्र प्रारम्भ करने की कार्यवाही की जायेगी।