Aapka Rajasthan

अलवर में पुश्तैनी मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जेठानी पर लाठी-सरियों से हमला; महिला गंभीर घायल

अलवर में पुश्तैनी मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जेठानी पर लाठी-सरियों से हमला; महिला गंभीर घायल
 
अलवर में पुश्तैनी मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जेठानी पर लाठी-सरियों से हमला; महिला गंभीर घायल

राजस्थान के अलवर जिले में पुश्तैनी मकान के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां देवर और देवरानी पर मिलकर अपनी ही जेठानी पर लाठी और लोहे के सरियों से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के खजोता गांव की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, सविता देवी (पत्नी रामेश्वर जांगिड़) उस समय घर पर अकेली थीं, जब उनके देवर रामविलास और देवरानी हेमलता ने कथित रूप से पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट

आरोप है कि दोनों ने महिला को घेरकर बिना किसी चेतावनी के लाठी और लोहे के सरियों से हमला किया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पहले भी हो चुके हैं हमले

पीड़ित महिला के पति रामेश्वर जांगिड़ का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उनकी पत्नी पर यह तीसरा हमला है। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।