Aapka Rajasthan

डॉक्टर सोमदेव बंसल की भर्ती में लापरवाही के आरोप, वीडियो में देंखे SMS अस्पताल पर उठे सवाल

डॉक्टर सोमदेव बंसल की भर्ती में लापरवाही के आरोप, वीडियो में देंखे SMS अस्पताल पर उठे सवाल
 
डॉक्टर सोमदेव बंसल की भर्ती में लापरवाही के आरोप, वीडियो में देंखे SMS अस्पताल पर उठे सवाल

निविक हॉस्पिटल के डॉक्टर सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में कई प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उनकी भर्ती पर्ची पर किसी भी डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं पाए गए, जो कि एक बड़ी प्रशासनिक चूक मानी जा रही है। इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि इमरजेंसी केस होने के बावजूद आरोपी मरीज को बिना सीनियर डॉक्टर की कंसल्टेंसी के सीधे जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

इस मामले पर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी लीगल केस में मरीज की भर्ती तय प्रोटोकॉल के तहत ही होनी चाहिए, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। गौरतलब है कि डॉक्टर सोमदेव बंसल को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के उसी दिन उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर मरीजों के दस्तावेजों में कथित रूप से हेरफेर कर RGHS की वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में प्रदेशभर के निजी अस्पतालों ने मंगलवार को बंद रखकर अपना विरोध जताया। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि इस कार्रवाई से चिकित्सा समुदाय में नाराजगी है। फिलहाल, इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक व्यवस्था और प्रोटोकॉल के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और क्या कार्रवाई की जाएगी।