Aapka Rajasthan

Jaipur एयर इंडिया की बेंगलुरु और हैदराबाद उड़ानें 8 दिन तक रद्द रहेंगी

 
Jaipur एयर इंडिया की बेंगलुरु और हैदराबाद उड़ानें 8 दिन तक रद्द रहेंगी

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के 200 से अधिक कर्मचारियों (पायलट/क्रू मेंबर्स/ ग्राउंड स्टाफ) के सामूहिक रूप से अवकाश पर चले जाने के चलते एयरलाइन की फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ा गया है। एयरलाइन ने अगले 8 दिन के लिए जयपुर सहित विभिन्न शहरों की फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसमें जयपुर से भी दो शहरों की फ्लाइट हैं। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से रोजाना औसतन 10 फ्लाइट संचालित होती हैं।

अब 15 किलो से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को देना होगा शुल्क। - Dainik Bhaskar

इनमें से एयरलाइन ने बेंगलुरु और हैदराबाद की दो फ्लाइट्स को अगले 8 दिनों के लिए रद्द किया है। वहीं, बुधवार को दिल्ली की एक फ्लाइट भी रद्द की गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और मुंबई के लिए फ्लाइट्स संचालित होती हैं। इनमें से एक-एक फ्लाइट बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 15 मई तक रद्द की गई हैं। जबकि दिल्ली की एक फ्लाइट बुधवार को रद्द की गई है। एयर इंडिया ने विभिन्न रूट्स की फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा लगेज ले जाने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। एयर इंडिया ने फ्री बैगेज लिमिट को घटाकर 15 किलो कर दिया है। यानी यात्रियों से 15 किलो सामान ले जाने पर तो शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन इससे अधिक सामान होने पर शुल्क देना होगा। यह नियम 2 मई से लागू हो गया है।