Aapka Rajasthan

AI बनेगा REET, RAS और UPSC का डिजिटल गुरु: परीक्षा लेगा, वीडियो में जाने नंबर बताएगा और कमजोर विषयों की करेगा पहचान

AI बनेगा REET, RAS और UPSC का डिजिटल गुरु: परीक्षा लेगा, वीडियो में जाने नंबर बताएगा और कमजोर विषयों की करेगा पहचान
 
AI बनेगा REET, RAS और UPSC का डिजिटल गुरु: परीक्षा लेगा, वीडियो में जाने नंबर बताएगा और कमजोर विषयों की करेगा पहचान

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक नई भूमिका निभाने जा रहा है। अब AI न सिर्फ पढ़ाई में मदद करेगा, बल्कि स्टूडेंट का टेस्ट लेकर उसका मूल्यांकन भी करेगा। राजस्थान के जोधपुर के एक युवा ने ऐसा ही एक AI आधारित प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो REET, RAS और UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद करेगा। जोधपुर के शुभेंद्र गौतम ने 'द अभ्यास' नाम से AI प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर इन तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म के जरिए RAS और UPSC की तैयारी कराई जा रही है, जबकि REET सेगमेंट अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

AI लेगा परीक्षा, बताएगा तैयारी का स्तर

इस AI प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यह स्टूडेंट की परीक्षा भी लेगा और उसका रिजल्ट भी तैयार करेगा। AI यह बताएगा कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए हैं और वह किन विषयों में कमजोर है।इसके अलावा यह स्टूडेंट की तैयारी के पैटर्न का विश्लेषण कर उसकी कमियों को पहचानने में मदद करेगा। जैसे किसी छात्र को इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान या किसी अन्य विषय में परेशानी हो रही है, तो AI उसकी जानकारी देकर सुधार के लिए सुझाव देगा।

क्लासरूम की तरह मिलेगा डाउट सॉल्यूशन

प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र अपने सवालों के जवाब भी AI से ले सकेंगे। यह क्लासरूम की तरह डाउट क्लियर करेगा और विषयों को समझाने में मदद करेगा।छात्रों को करंट अफेयर्स से जुड़े प्रैक्टिस सवाल भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे बदलते परीक्षा पैटर्न के हिसाब से अपनी तैयारी कर सकें।

20 से 25 साल पुराने पेपर होंगे उपलब्ध

'द अभ्यास' प्लेटफॉर्म पर छात्रों को पिछले 20 से 25 वर्षों के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि ये पेपर सिर्फ साल के हिसाब से नहीं, बल्कि सब्जेक्ट और टॉपिक वाइज व्यवस्थित होंगे।AI इन पुराने प्रश्न पत्रों के उत्तरों को संक्षिप्त और आसान भाषा में समझाएगा। साथ ही इन्हीं पेपरों के आधार पर नए संभावित सवाल भी तैयार करेगा, जिससे छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

स्टूडेंट का पूरा रिकॉर्ड रखेगा AI

इस प्लेटफॉर्म की एक और खासियत यह है कि AI छात्र का पूरा डेटा सुरक्षित रखेगा। इसमें छात्र ने कब-कब परीक्षा दी, कितने अंक हासिल किए, किस विषय में प्रदर्शन कैसा रहा और तैयारी की पूरी रिपोर्ट शामिल होगी।इस डेटा के आधार पर AI समय-समय पर छात्र की प्रगति का विश्लेषण करेगा और उसे बेहतर रणनीति बनाने में मदद करेगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में नई तकनीक का इस्तेमाल

आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। AI आधारित यह प्लेटफॉर्म छात्रों को व्यक्तिगत स्तर पर तैयारी कराने की दिशा में एक नया कदम माना जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि AI का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और परीक्षा की रणनीति बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। 'द अभ्यास' प्लेटफॉर्म के जरिए राजस्थान के छात्रों को खासतौर पर REET, RAS और UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी में नई सुविधा मिलने की उम्मीद है।