Aapka Rajasthan

राजस्थान वनरक्षक भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला एजेंट गिरफ्तार, वीडियो में जाने एक साल से था फरार

राजस्थान वनरक्षक भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला एजेंट गिरफ्तार, वीडियो में जाने एक साल से था फरार
 
राजस्थान वनरक्षक भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला एजेंट गिरफ्तार, वीडियो में जाने एक साल से था फरार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने के मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी ने परीक्षा में असली अभ्यर्थी की जगह दूसरे युवक को बैठाने में एजेंट की भूमिका निभाने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान सौरभ मीणा उर्फ टिंकू मीणा निवासी गांव निठार, थाना भुसावर, जिला भरतपुर के रूप में हुई है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में गड़बड़ी को लेकर एसओजी थाने में 26 सितंबर 2025 को मामला दर्जकिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि भर्ती परीक्षा में मूल अभ्यर्थी भारत मीणा निवासी निठार, भरतपुर की जगह डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई निवासी सांचौर, जालोर ने परीक्षा दी थी।इस मामले में एसओजी ने पहले ही डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जांच में एजेंट की भूमिका निभाने वाले सौरभ मीणा का नाम सामने आया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

प्राइवेट टैक्सी से जयपुर से भरतपुर ले गया था आरोपी

जांच में पता चला कि सौरभ मीणा ने डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई को जयपुर के जगतपुरा से अपनी प्राइवेट टैक्सी में बैठाया था। इसके बाद वह उसे परीक्षा दिलवाने के लिए भरतपुर लेकर गया। वहां उसने मूल अभ्यर्थी भारत मीणा की जगह दिनेश कुमार को वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में बैठाया था।इस तरह सौरभ ने डमी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और उसकी जगह परीक्षा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। एसओजी की जांच में यह भी सामने आया कि सौरभ मीणा और मूल अभ्यर्थी भारत मीणा एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा सौरभ की डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई से भी लगातार बातचीत और संपर्क बना हुआ था।

भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच जारी

वनरक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन हासिल करने के इस मामले में एसओजी अब तक मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले युवक और उसे परीक्षा दिलवाने में मदद करने वाले एजेंट की भूमिका सामने ला चुकी है। दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद सौरभ मीणा की तलाश की जा रही थी।करीब एक साल से फरार चल रहे सौरभ की गिरफ्तारी को एसओजी की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा सकती है। यह भी जांच का विषय है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा डमी अभ्यर्थी बैठाने की पूरी योजना कैसे तैयार की गई थी।