Aapka Rajasthan

हत्या के मामले में सजा के बाद पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी जयपुर में गिरफ्तार: वीडियो में जाने मंदसौर का हिस्ट्रीशीटर एक साल से पहचान छिपाकर रह रहा था

हत्या के मामले में सजा के बाद पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी जयपुर में गिरफ्तार: वीडियो में जाने मंदसौर का हिस्ट्रीशीटर एक साल से पहचान छिपाकर रह रहा था
 
हत्या के मामले में सजा के बाद पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी जयपुर में गिरफ्तार: वीडियो में जाने मंदसौर का हिस्ट्रीशीटर एक साल से पहचान छिपाकर रह रहा था

जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ताफ खान हुसैन हत्या के मामले में सजा होने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद वह जयपुर आकर पहचान छिपाकर रहने लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब एक साल से नाई की थड़ी, जयसिंहपुरा खोर इलाके में रहकर फरारी काट रहा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के श्यामगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ श्यामगढ़ थाने में लड़ाई-झगड़े सहित करीब 8 से 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

हत्या के मामले में हुई थी सजा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मंदसौर में अलमारी बनाने का काम करता था। धर्मेंद्र नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में न्यायालय ने उसे सजा सुनाई थी।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जेल ले जाते समय रास्ते में पुलिसकर्मी भोजन करने के लिए रुके थे। इसी दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इसके बाद उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए मंदसौर छोड़ दिया और जयपुर आ गया।

पहचान छिपाकर जयपुर में काट रहा था फरारी

जयपुर पहुंचने के बाद अल्ताफ ने अपनी पहचान छिपाकर रहना शुरू कर दिया। वह पिछले करीब एक साल से जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के नाई की थड़ी में रह रहा था। इस दौरान वह पुलिस की नजरों से बचकर फरारी काट रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उसके गृह जिले में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

सीएसटी टीम ने कार्रवाई कर पकड़ा

जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। हत्या के मामले में सजा होने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। अब आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।