Aapka Rajasthan

शादी के 14 साल बाद महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, फुटेज में देंखे इलाज के दौरान मौत; दहेज हत्या में पति-सास-ससुर और जेठानी गिरफ्तार

शादी के 14 साल बाद महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, फुटेज में देंखे इलाज के दौरान मौत; दहेज हत्या में पति-सास-ससुर और जेठानी गिरफ्तार
 
शादी के 14 साल बाद महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, फुटेज में देंखे इलाज के दौरान मौत; दहेज हत्या में पति-सास-ससुर और जेठानी गिरफ्तार

जैसलमेर में शादी के 14 साल बाद एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। 90 फीसदी से अधिक झुलसी महिला का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 24 सितंबर की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामला जैसलमेर के खुहड़ी थाना क्षेत्र के कोरवा गांव का है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में महिला के पति, सास, ससुर और जेठानी को गिरफ्तार किया है।

रात करीब एक बजे हुई घटना

पुलिस के अनुसार घटना 21 सितंबर की रात करीब एक बजे की है। महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 24 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई।महिला के पिता सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं। बेटी की मौत के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बेटी को संतान नहीं होने दी गई।पिता के मुताबिक, उनकी बेटी को कथित तौर पर धोखे से गर्भपात की दवाइयां और कुछ संदिग्ध चीजें दी जाती थीं। परिवार के लोगों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके कराए जाते थे। इसके अलावा महिला को मानसिक रूप से डराने और धमकाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

मायके से कार लाने का भी दबाव

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला पर मायके से कार लाने के लिए भी दबाव बनाया जाता था। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।पुलिस अब इन सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला को किन परिस्थितियों में आग लगी और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था।

पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले को दहेज हत्या के तहत जांच में लिया है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, महिला के साथ कथित प्रताड़ना और आग लगाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।