Aapka Rajasthan

मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ दिनचर्या: बी.एल. शर्मा

मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ दिनचर्या: बी.एल. शर्मा
 
मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ दिनचर्या: बी.एल. शर्मा

आज के डिजिटल दौर में बढ़ती मोबाइल निर्भरता को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच उज्जैन के बी. एल. शर्मा ने मोबाइल की लत से बचने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने दैनिक जीवन में घरेलू कार्यों में हाथ बटाएं, नियमित रूप से ध्यान और योग करें, साथ ही खेल-कूद और व्यायाम के लिए समय निकालें, तो धीरे-धीरे मोबाइल पर निर्भरता कम हो सकती है।

बी.एल. शर्मा ने यह भी सुझाव दिया कि संगीत, गायन-वादन और नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए। इससे न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि व्यक्ति का ध्यान भी सकारात्मक दिशा में जाता है।

उनका मानना है कि परिवार और समाज दोनों को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित दिनचर्या और रचनात्मक गतिविधियां अपनाने से न केवल डिजिटल लत कम होती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।