Aapka Rajasthan

आचार्य को फिर आई Sachin Pilot की याद, बोले- उनका बहुत अपमान हुआ

 
आचार्य को फिर आई Sachin Pilot की याद, बोले- उनका बहुत अपमान हुआ

जयपुर न्यूज़ डेस्क, कांग्रेस से निष्काषित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को एक बार फिर से सचिन पायलट की याद आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट का खूब अपमान हुआ है, लेकिन भगवान शिव की तरह वो जहर पीये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बड़ी तोहिंद हो रही है। पार्टी में रहते हुए भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई बार पायलट के अपमान की बात की थी और अब कांग्रेस से रास्ते अलग होने के बाद भी वह सचिन को अपमान की याद दिला रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि आचार्य जी सचिन को पार्टी का दामन छोड़कर बाहर निकलने का ईशारा कर रहे हों?

सचिन और प्रियंका को रहा है अपमान

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट और प्रियंका गांधी का खूब अपमान हो रहा है। पायलट को भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी के इतिहास में पहली बार बिना किसी पोर्टफोलियो के जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। यानी वह महासचिव हैं लेकिन कोई काम नहीं कर सकती। सवाल यह है कि ये अपमान किसके इशारे पर किया जा रहा है? हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के तो एक रबड़ स्टांप हैं।

गहलोत से ले चुके हैं पंगा

आचार्य जब कांग्रेस में थे उस समय भी वह सचिन पायलट का खुलकर समर्थन करते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए। आचार्य जी ने कई बार गहलोत को निशाने पर लिया था। यहां कि आचार्य ने कहा था कि अब खुद गहलोत को बड़ा दिल दिखाते हुए सत्ता छोड़ देनी चाहिए और सचिन पायलट को मौका देना चाहिए। इतना नहीं राजस्थान दौरे पर आचार्य कई बार सचिन पायलट को सीएम बनने का आशीर्वाद भी दे चुके हैं।

कांग्रेस में भगदड़ मची

आचार्य कह चुके हैं अब कांग्रेस में भगदड़ मच चुकी हैं। पार्टी से गुलाब नबी आजाद, कपिल सिब्बल, ज्योतिराज सिंधिया, सुष्मिता देव, अशोक तंवर, जितेन प्रसाद, आरपीएन सिंह सभी पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं और ये वो सब लोग हैं जिनकी रगों में कांग्रेस का खून बहता था। जिनका लहु कांग्रेसी था। ये पैदाइशी कांग्रेस लोग हैं। ये सब पार्टी छोड़कर क्यों गए। ये सब इसलिए गए कि पार्टी का नेतृत्व अयोग और अक्षम था।