Aapka Rajasthan

कैदी पर हमले का आरोप, जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल, वीडियो में देंखे जांच की मांग तेज

कैदी पर हमले का आरोप, जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल, वीडियो में देंखे जांच की मांग तेज
 
कैदी पर हमले का आरोप, जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल, वीडियो में देंखे जांच की मांग तेज

राजस्थान की राजधानी Jaipur स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी पर हमले का मामला सामने आया है, जिससे जेल सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, हमले में घायल कैदी को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कैदी के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित की मां का आरोप है कि उनके बेटे पर हमला जेल के डिप्टी के इशारों पर करवाया गया है। परिजनों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।वहीं, कैदी के भाई ने आरोप लगाया है कि जेल के अंदर अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिनमें गुटखा, बीड़ी, मोबाइल और नशे का सामान सप्लाई होने जैसी बातें शामिल हैं। उनका कहना है कि जब उनके भाई ने इस तरह की गतिविधियों का विरोध किया, तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई थी।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को कथित तौर पर अन्य कैदियों से उस पर हमला करवा दिया गया। घटना के बाद परिवार ने जेल डीजी को शिकायत भेजकर कैदी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है और पूरे घटनाक्रम की आंतरिक जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था और अंदरूनी संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, और अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।