Aapka Rajasthan

जयपुर में 37 लाख की ज्वेलरी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने BSc नर्सिंग कर चुका है दिग्विजय; 30 लाख का एजुकेशन लोन चुकाने के लिए की वारदात

जयपुर में 37 लाख की ज्वेलरी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने BSc नर्सिंग कर चुका है दिग्विजय; 30 लाख का एजुकेशन लोन चुकाने के लिए की वारदात
 
जयपुर में 37 लाख की ज्वेलरी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने BSc नर्सिंग कर चुका है दिग्विजय; 30 लाख का एजुकेशन लोन चुकाने के लिए की वारदात

राजधानी के वैशाली नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से करीब 37 लाख रुपए के गहने लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी तक लूटे गए गहने बरामद नहीं कर सकी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करता था और विदेश में आगे की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने करीब 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन लिया था। नौकरी छूटने और कर्ज का दबाव बढ़ने के बाद उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

वैशाली नगर थाना अधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी दिग्विजय सिंह जयपुर के करधनी इलाके में रावण गेट के पास देवी नगर का रहने वाला है। वह पिछले करीब छह महीने से बेरोजगार था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

BSc नर्सिंग के बाद कॉर्पोरेट कंपनी में करता था नौकरी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दिग्विजय सिंह ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद वह कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी करने लगा था। वह OYO कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर प्रॉपर्टी सर्च करने का काम भी कर रहा था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उसकी नौकरी छूट गई थी और वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।आरोपी विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहता था। इसके लिए उसने करीब 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन लिया था। इसके अलावा उस पर लगभग 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन भी बकाया था। उसने दोस्तों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरी छूटने के बाद आमदनी बंद हो गई, जबकि कर्ज चुकाने का दबाव लगातार बना हुआ था।

कर्ज चुकाने के लिए बनाई लूट की योजना

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया। वैशाली नगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना में बदमाश करीब 37 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने जांच और तलाश के बाद दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया।

शादीशुदा है आरोपी, चार साल का बेटा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दिग्विजय सिंह शादीशुदा है और उसका चार साल का बेटा है। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उस पर एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और दोस्तों से लिए गए उधार का दबाव था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लूटे गए करीब 37 लाख रुपए के गहनों की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के बाद गहने कहां रखे गए और उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को बेचा या सौंपा तो नहीं गया।