Aapka Rajasthan

पाली के सादड़ी में अनोखी बारात, बैलगाड़ी पर निकली शादी, वीडियो में देंखे चीन से आए दोस्तों ने भी निभाई रस्में

पाली के सादड़ी में अनोखी बारात, बैलगाड़ी पर निकली शादी, वीडियो में देंखे चीन से आए दोस्तों ने भी निभाई रस्में
 
पाली के सादड़ी में अनोखी बारात, बैलगाड़ी पर निकली शादी, वीडियो में देंखे चीन से आए दोस्तों ने भी निभाई रस्में

पाली जिले के सादड़ी क्षेत्र में एक अनोखी और पारंपरिक शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक बिजनेसमैन की बारात पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर निकाली गई, जिसमें विदेशी मेहमान भी बाराती बने और लोक संस्कृति का हिस्सा बने।यह अनोखी शादी 26 अप्रैल को हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बारात में दूल्हा सबसे आगे चल रही बैलगाड़ी में पारंपरिक वेशभूषा में बैठा नजर आया। पूरे विवाह समारोह में आधुनिक वाहनों की जगह केवल बैलगाड़ियों का इस्तेमाल किया गया, जिससे ग्रामीण परंपरा और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला।मुंडारा की रहने वाली प्रवीणा और भादरास के बिजनेसमैन सुरेश जणवा चौधरी की यह शादी तय थी। सुरेश जणवा चौधरी वर्तमान में चीन के शंघाई में इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं और पिछले लगभग 9 वर्षों से वहीं रह रहे हैं।

दूल्हे ने बताया कि शादी की शुरुआत से ही यह तय किया गया था कि बारात पूरी तरह पारंपरिक तरीके से बैलगाड़ियों पर ही निकाली जाएगी, ताकि ग्रामीण संस्कृति को एक खास अंदाज में प्रस्तुत किया जा सके।इस खास मौके पर चीन से आए दूल्हे के दोस्त भी बाराती बने और उन्होंने भारतीय पारंपरिक शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात के दौरान महिलाएं लोकगीत गाती नजर आईं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई  क्योंकि इसमें आधुनिकता की बजाय पूरी तरह परंपरा को अपनाया गया। बैलगाड़ी पर सजी बारात और विदेशी मेहमानों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया। फिलहाल इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और साझा किया जा रहा है, और लोग इस पारंपरिक अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।