Aapka Rajasthan

डीग में भक्ति और सेवा का अनोखा दृश्य, फुटेज में देंखे 95 वर्षीय सास को टब में बैठाकर 84 कोस परिक्रमा कर रही लोक गायिका काजल चौधरी

राजस्थान के डीग में अधिक मास के अवसर पर चल रही पवित्र ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला है, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।हरियाणा की लोक गायिका काजल चौधरी अपनी 95 वर्षीय सास चन्द्री देवी को एक प्लास्टिक के टब में बैठाकर सिर पर उठाए हुए पूरी परिक्रमा कर रही हैं। यह दृश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक बन गया है, बल्कि परिवारिक सेवा और समर्पण का संदेश भी दे रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ और सम्मान

परिक्रमा मार्ग में जहां-जहां यह दृश्य देखने को मिला, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। लोग काजल चौधरी और उनकी सास का स्वागत और सम्मान कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रुककर उनका आशीर्वाद भी लिया।

स्वास्थ्य का रखा जा रहा ध्यान

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान चन्द्री देवी को समय-समय पर आराम दिया जा रहा है। कई स्थानों पर टब को नीचे उतारकर विश्राम कराया जाता है। साथ ही डॉक्टरों की टीम भी नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सेवा और श्रद्धा का संदेश

काजल चौधरी ने बताया कि उन्हें अपनी सास की सेवा करते हुए इस पवित्र परिक्रमा को पूरा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और सास-ससुर की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।